तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई , हादसे में युवक की हुई मौके
जांजगीर। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी, तो पूरा गांव रो पड़ा। दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की है। FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक का नाम मंथन हैं, जो अकलतरा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार मंथन की बड़ी बहन की शादी घर पर चल रही थी। हल्दी के बाद वो किसी काम से घर से बाहर निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। जब वो FCI गोदाम के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना में मंथन के सर पर गंभीर चोट आयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी।