Monday, February 23, 2026

भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में की गई विशेष पूजा-अर्चना

Must Read

जगदलपुर, 18 अक्टूबर 2025/ आयुर्वेद के जनक और आरोग्य के अधिष्ठाता देव भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में शनिवार 18अक्टूबर को पूजा-अर्चना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर को ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ के रूप में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने पूरे श्रद्धा-भाव से भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनीष साहू, चिकित्सक डॉ. जुगनू नेताम सहित चिकित्सालय के समस्त स्टाफ ने भगवान धन्वंतरि का विधि-विधान से पूजन किया और सभी ने समाज के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर आयुर्वेद के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार और जनसेवा के प्रति संकल्प लिया गया, ताकि इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This