कोरबा पुलिस लाइन में विवेचकों के लिए संवेदनशीलता और व्यवहार-कुशलता पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Must Read

कोरबा, 2 मई 2025। जनसंपर्क में सौम्य, मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन कोरबा में आज एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विवेचकों को व्यवहारिक दक्षता, संवाद कौशल और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने की, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर सहित जिले के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कुल 55 विवेचक इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण सत्र में पुलिस कर्मियों को महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना, संवेदनशील दृष्टिकोण, सकारात्मक संवाद, एवं जनता के साथ व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।

इस दौरान उपस्थित विवेचकों ने अपनी वास्तविक कार्य स्थितियों, जमीनी स्तर की चुनौतियों, तथा व्यवहारिक समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष साझा किया। श्री तिवारी ने सभी मुद्दों पर विस्तृत समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उपस्थित अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।

    Latest News

    “25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

     हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक...

    More Articles Like This