Tuesday, February 24, 2026

Sonu Dada Surrender: नक्सली संगठन में टूट, मोस्ट वांटेड ने सरकार के सामने किया आत्मसमर्पण

Must Read

Sonu Dada Surrender कांकेर/गढ़चिरौली | 14 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड नक्सली नेता मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा ने रविवार को लगभग 60 अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में हुआ, जिसे सुरक्षा बलों और सरकार की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, कहा – हर वर्ग हो रहा है पीड़ित और प्रताड़ित

सोनू दादा पर था 1.5 करोड़ का इनाम

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सोनू दादा नक्सल नेटवर्क का प्रमुख कैडर था और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के जंगलों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उस पर ₹1.5 करोड़ का इनाम घोषित था और वह कई बड़ी मुठभेड़ों तथा हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।

Bharatmala Project :भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला , जांच लगभग एक साल तक चली

सरेंडर के साथ संगठन में दिखी फूट

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्मसमर्पण के दौरान सोनू दादा ने सरकार के पुनर्वास नीति और आत्मसमर्पण योजना के तहत हथियार डालने की इच्छा जताई। उसके फैसले के बाद नक्सली संगठन के अंदर गंभीर मतभेद और फूट देखी गई है। माना जा रहा है कि यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है।

    Latest News

    राशन वितरण में देरी पर फूटा संचालकों का गुस्सा, वेयरहाउस में कर्मचारियों से हाथापाई; तहसीलदार ने दिया आश्वासन

    कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पिछले कुछ समय से पटरी से उतरी हुई...

    More Articles Like This