बेटे ने की गोली मारकर मां की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Must Read

बेटे ने की गोली मारकर मां की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

बिहार कैमूर में एक बेटे ने अपनी मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव में की है। कहा जा रहा कि पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने विधवा मां के सिर में गोली मार दी। घटना की सूचना पर साढ़े सात बजे पहुंची पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया एवं उसके बताए गए जगह से हथियार को भी बरामद कर लिया। मृतका अपने परिवार से अलहग रहती थी।

गिरफ्तार पुत्र ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है वह परिवारिक कलह से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार उधपुरा गांव के स्व विजय शंकर शर्मा की पत्नी सविता देवी उम्र 55 वर्ष की हत्या उनके छोटे पुत्र भीम शर्मा के द्वारा किया गया। मृत सविता देवी को तीन पुत्र एवं एक पुत्री सहित कुल चार बच्चे हैं। सभी का शादी विवाह हो चुका है।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This