बेटे ने मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला,गंभीर रूप से हुई घायल

Must Read

बेटे ने मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला,गंभीर रूप से हुई घायल

कोरबा। कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां ने पुत्र पर हमला कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। मां-बेटे के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा होने की जानकारी मिली हैं। जिसके बाद युवक ने मां पर हमला कर दिया और भाग गया। मगर बाद में पुलिस ने कथित आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में अचरा बाई का परिवार रहता है। अचरा बाई घर पर ही काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक से उसका बड़ा बेटा घर पर पहुंचा। दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया।हमले के बाद महिला किसी तरह से भागी। तब जाकर उसकी जान बची। वहीं काठी आरोपी पुत्र भाग गया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने कथित आरोपी पुत्र को गांव से ही पकड़ लिया है। जबकि महिला का उपचार अस्पताल में जारी है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This