Sunday, November 9, 2025

विदेशी युवती को गोली मार कुछ लड़के प्राइवेट हॉस्पिटल में छोड़कर भागे

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

उदयपुर शहर में शनिवार सुबह विदेशी युवती को सरेआम गोली मार दी गई। उसके बाएं हाथ के नीचे पसलियों में गोली लगी है। युवती को 3 लड़के प्रावइेट हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए। मामला संदिग्ध मानते हुए घायल को महाराणा भूपाल (MB) हॉस्पिटल रेफर किया गया। युवती का इलाज चल रहा है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया- युवती का नाम मिस थाई थेम चुक (24) है। वह थाईलैंड की रहने वाली है। युवती नशे में थी और पूछताछ में सहयोग नहीं किया। वह चार दिन से अपने दोस्त के साथ उदयपोल (माली कॉलोनी) स्थित होटल वीर पैलेस में ठहरी हुई है। दोस्त से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। युवती के मोबाइल को भी देखा जा रहा है। हो सकता है, उससे कोई सुराग मिल जाए।

एसपी ने बताया- आज सुबह 6 बजे एमबी हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक विदेशी युवती को घायल हालत में हॉस्पिटल लाया गया है। उसको पेसिफिक मेडिकल कॉलेज की एबुलेंस लेकर आई थी। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज से पता लगा कि सुबह करीब चार से साढ़े चार बजे कुछ अज्ञात लड़के युवती को इमरजेंसी में छोड़कर गए थे।

युवती के शरीर में गोली फंसी हुई है। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। युवती रात को डेढ़ बजे किन लोगों के साथ गई थी। कौन लोग उसे हॉस्पिटल छोड़कर गए। आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को देखकर जांच की जा रही है।

होटल के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। फुटेज से सामने आया कि युवती शुक्रवार रात 1.30 बजे होटल से नीचे उतरी और 1.31 बजे बाहर खड़ी एक टैक्सी से रवाना हो गई। युवती संभवत टूरिस्ट वीजा पर यहां आई है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। एसपी ने कहा- होटल व्यवसायी, बार संचालक या किसी को भी युवती के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को बताएं। वह बाहर क्यों गई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

फिलहाल युवती की महिला दोस्त ने बताया है कि दोनों ने होटल में रात साढ़े 8 बजे खाना खाया था। डेढ़ बजे के करीब वह अपनी किसी दोस्त के साथ जाने की कहकर होटल से निकल गई थी।

Latest News

भाजपा हसौद मंडल में SIR-2025 निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न, ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन

हसौद। भारतीय जनता पार्टी हसौद मण्डल द्वारा 9 नवम्बर को दोपहर 1 बजे मंडी प्रांगण हसौद में SIR-2025 निर्वाचन...

More Articles Like This