जवानों को मिली बड़ी सफलता.. दो माओवादी गिरफ्तार

Must Read

Soldiers got big success.. two Maoists arrested

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरान पेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया।

बताया जा रहा है, कि दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था। इतना ही नहीं पकड़े गये माओवादी 08 फ़रवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ एवं केरिपु पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। वहीं,  इस घटना में एक ग्रामीण की मौत भी हुई थी। इसके अलावा एक और माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को भी गिरफ्तार किया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This