जिले में अब तक इतने लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी, खरीदी केंद्रों से 84 प्रतिशत धान का हो चुका उठाव

Must Read

So far more than one lakh quintals of paddy has been procured in the district, 84 percent paddy has been lifted from the procurement centers

कोरबा। जिले में 01 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से जारी है। जिले में 60 धान उपार्जन केंद्रो से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है।

जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 15 लाख 42 हजार 778 क्विंटल 40 किलो मोटा और 71 हजार 352 क्विंटल 40 किलो सरना धान शामिल हैं। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी तेजी से जारी है। खरीदे गए धान में से 84 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है। साथ ही जिले में कोई भी उपार्जन केंद्र बफर लिमिट से अधिक नहीं है।

खरीदी केंद्रों से अभी तक 13 लाख 64 हजार 917 क्विंटल 05 किलो धान का उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव तेजी से जारी है। पिछले दो दिनों में छह हजार 200 मिट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। साथ ही मिलरों को लगातार धान उठाव के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले के किसान अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान समितियों में बेच चुके है।

जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष समितियों के अलावा टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है। इससे किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This