Lok Sabha Elections : अमेठी में स्मृति ईरानी 50 हजार वोट से पीछे, कांग्रेस को बढ़त

Must Read

अमेठी में स्मृति ईरानी 50 हजार वोट से पीछे, कांग्रेस को बढ़त

अमेठी/सु्ल्तानपुर: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अहम सीटों पर खेला होता नजर आ रहा है। अमेठी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी पीछे चल रही हैं। भाजपा की दो कद्दावर नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) शुरुआती काउंटिंग में काफी पीछे चल रही हैं। ताजा अपडेट के अनुसार स्मृति करीब 50 हजार वोट से पीछे चल रही हैं।

अमेठी लोकसभा से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा करीब 50 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। बसपा से नन्हे सिंह चौहान हैं।

पार्टी                      प्रत्याशी                                     नतीजे
भाजपा                स्मृति ईरानी                                115850
कांग्रेस (गठबंधन)  किशोरी लाल शर्मा                          165752

वहीं सुल्तानपुर सीट पर भी भाजपा का समीकरण बिगड़ रहा है। यहां मेनका गांधी 10 हजार वोट से पीछे चल रही हैं। उनके मुकाबले में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद बढ़त बनाए हुए हैं।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This