Tuesday, February 24, 2026

कोरबा में लापता युवक का कंकाल मिला, कपड़ों से हुई पहचान

Must Read

कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में एक महीने से लापता 38 वर्षीय सुखसागर का कंकाल जंगल में मिला है। वह 18 सितंबर से लापता था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक गमछा और कपड़े पेड़ पर बंधे मिले, जबकि नीचे कंकाल पड़ा था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की। पुलिस को आशंका है कि सुखसागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी।

परिजनों के अनुसार, सुखसागर खेती-किसानी का काम करता था और चार बच्चों का पिता था। बड़े बेटे के एक्सीडेंट के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। श्यांग थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

    Latest News

    BREAKING : विमान हादसों से दहला देश’ झारखंड के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे सभी 7 सवार

    पोर्ट ब्लेयर/नई दिल्ली | देश में विमान हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात...

    More Articles Like This