Wednesday, February 11, 2026

दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

Must Read

कोरबा: कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुल छह आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें से एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 3,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन (रियलमी 09 प्रो) भी बरामद किया है।

आरोपीगण:

  1. सूरज यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ईमलीडुगू, भैयालाल गली, कोरबा
  2. बाबी दास, उम्र 22 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन, ईमलीडुग्गू, कोरबा
  3. शिवम दास, उम्र 21 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन, ईमलीडुग्गू, कोरबा
  4. ज्ञानेश्वर बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर कॉलोनी, मुड़ापार चौकी, मानिकपुर
  5. सम्राट चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी ईमलीडुगू, भैयालाल गली, कोरबा
  6. एक नाबालिग आरोपी

घटना का विवरण: प्रार्थी मोहम्मद पिरूद्दीन अंसारी, निवासी इंद्रा नगर, बांकीमोंगरा, ने 26 अक्टूबर 2024 को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, घटना के दिन वह कोरबा के लॉ कॉलेज से घर लौट रहे थे, जब सुनालिया रोड पर कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। दो मोटरसाइकिलों पर आए इन युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन और 3,000 रुपये लूट लिए।

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This