Friday, July 11, 2025

“CG Crime: शादी के कुछ ही दिन बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार”

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रिंस सिंह है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपनी 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी की पत्नी को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कबीर नगर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, मानसून सत्र से पहले अहम फैसलों पर चर्चा संभव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू...

More Articles Like This