मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से मिले शिवभजन सिंह मरावी , सूरजपुर जिले की समस्याओं से कराया अवगत

Must Read

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से मिले शिवभजन सिंह मरावी , सूरजपुर जिले की समस्याओं से कराया अवगत

सूरजपुर । जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं आदिवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शिवभजन सिंह मरावी ने रायपुर में उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव से भेंट कर उन्हें सूरजपुर जिले की समस्याओं से अवगत कराया तथा जल्द ही समस्याओं के निराकरण की मांग की।

भेंट के दौरान मरावी ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि शासकीय कर्मचारियों के माध्यम से वे शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये प्रयासरत हैं। किसान न्याय योजना से समस्त किसानों को लाभ पहुंच रहा है। जिसकी किसान मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे से भी टी.एस. सिंहदेव के बंगले में मुलाकात हुई। इस दौरान कांग्रेस आईटीसेल विधानसभा अध्यक्ष हरि कुशवाहा, लालू खान, मयंक जायसवाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This