Getting your Trinity Audio player ready...
|
राजनांदगांव_शिवसेना राजनांदगांव जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया बीते रविवार की रात लगभग 2 बजे ट्रक चालक द्वारा लापरवाही तरीके से वाहन चला कर एक साथ 9 गौ माता को रौंदने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही हेतु जिला पुलिश अधीक्षक महोदय को शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, चन्द्र शेखर शुक्ला, डिगम्बर साहू, टकेश्वर साहू की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुवे तत्काल कार्यवाही का आश्वाशन दिया। वहां से लालबाग थाना पहुंच शिव सैनिको ने अपराध पंजीबद्ध कराया शिव सेना पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरीके से एक साथ 9 गौ माता को रौंदा गया है कानून के जानकारों का कहना है कि यह बड़ा अपराध है
जिलाध्यक्ष सोनी ने कहा की ये हमारे लिए बढ़ी दुर्भाग्य की बात है पूरे प्रदेश के सड़कों में एक के बाद एक वाहन चालक गौमाता को रौद रहे हैं और रिपोर्ट लिखवाने लोग सामने नहीं आ रहे जिससे ऐसे अपराध करने वालो पर कानूनी कार्यवाही हो और फिर ऐसी घटना में लगाम लग सके।
जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रदेश के पांचो संभागो में शिवसेना पार्टी द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या करने वालो पर हत्या का मामला दर्ज करने, गौ तस्कर वाहनों को राजसात की कार्यवाही करने, घुमन्तु मवेशियों को गांव गांव में निर्मित गौठानो में रख कर उस क्षेत्र के दो लोगो को कलेक्टर दर पर रोजगार देकर गौ संरक्षण करने सहित गौ रक्षा की मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह दुर्ग संभाग में भी किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा शंकर त्रिपाठी, महामंत्री मनीष तिवारी सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में पिछले 50 दिनों से डोर टू डोर संपर्क कर और मुख्य बाजार एव चौराहो में स्टॉल लगाकर महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके चलते छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी ने गौ रक्षा के मामले को संज्ञान में लिया और गौ धाम बनाने की घोषणा कर दी। लेकिन धरातल में अब भी गौ रक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नजर नही आ रही है। सड़को पर विचरण करने मजबूर गौ माता अब भी लगातार दुर्घटना का शिकार बन रही है। जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया हाल ही में बीती रविवार की रात करीब 2 बजे राजनांदगांव से नागपुर हाइवे में 1 ट्रक चालक द्वारा 9 गायों को बर्बरता पूर्ण तरीके से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही सभी 9 गायों की मौत हो गयी