शिव सेना द्वारा बंगला देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Must Read

राजनांदगांव- शिवसेना द्वारा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान के पुतले को फांसी लगाकर शहर के फौव्वारा चौक से गुरुनानक चौक तक जुलूस निकालकर पुतला फूंका। एवं डोंगरगांव के बस स्टैंड में भी मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया।
शिवसेना के जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया कि राजनांदगांव जिला ईकाई द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओ की निर्मम हत्या, मंदिरों में तोड़फोड़, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की शिवसेना घोर निंदा करती है और साथ ही बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की चुप्पी पर आक्रोश व्यक्त करते हुवे मोहम्मद यूनुस का पुतला छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय एव ब्लॉक मुख्यालय में दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव सेना दुर्ग संभाग अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कमल सोनी, जिलाध्यक्ष आकाश सोनी, राजनांदगांव, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष संजय सरपे, महिला सेना प्रदेश सचिव शिरोमणि पगारे, संजय यादव, नीलकंठ यादव, थरवेतन साहू, धनेश साहू, गोविंद साहू, ज्ञान चंद लोढ़ा, मुन्ना यादव, प्रेमदास मानिकपुरी, हरेंद्र मालेकर, प्रकाश सोनी, सहित बढ़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।

    Latest News

    Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की ‘लकी डेट’ पर खुलेगा ‘भूत बंगला’ का दरवाजा, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

    नई दिल्ली | बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और कॉमेडी किंग प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla)...

    More Articles Like This