Friday, December 12, 2025

कल होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार घर पर दर्शन के लिए रखी गई पार्थिव देह

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

पटना ,बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कल (गुरुवार) को उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में शारदा सिन्हा का निधन हो गया। वे 72 साल की थीं। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया (ब्लड इंफेक्शन) की वजह से शारदा सिन्हा की मौत हुई। 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थीं।

शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- उनके (शारदा) गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना शोक व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा का निधन न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की संगीत और लोक संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है

शारदा सिन्हा की भाभी निर्मला ठाकुर ने बताया कि ‘मैं जब गीत गाती थी तो वो कागज पर दो-चार पंक्तियां लिख लिया करती थीं। पहली बार उन्हें उबटन लगाने वाला गीत सिखाया था।

शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम 7 बजे उ

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Latest News

मूक बधिर विद्यालय का मामला फिर गरमाया , जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिवसेना ने दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ ज्ञानोदय मुखबधिर विद्यालय विश्रामपुर का मामला थमने का नाम नही ले रहा है,,,पहले जहां इस विद्यायल के प्रबंधन...

More Articles Like This