Thursday, January 15, 2026

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

पटना। अपनी मधुर आवाज के लिए ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स ने शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि की है। शारदा सिन्हा पिछले छह वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स में भर्ती किया गया था, इसके बाद सोमवार रात से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।बता दें कि शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थी, जिन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। उनके छठ पूजा के गीत बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। उनकी पहचान एक ऐसी गायिका की थी जो अपनी मिठास भरी आवाज से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ती थी। पद्म भूषण से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा को 2018 में मल्टीपल मायलोमा कैंसर का पता चला था। हाल ही में, उन्होंने अपने पति ब्रज किशोर सिन्हा को खो दिया, जो ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे। दोनों ने इस साल अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This