Monday, October 20, 2025

Sharadiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि 2025: दूसरा दिन आज, करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का आज दूसरा दिन है। यह दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप, मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। ‘ब्रह्म’ का अर्थ है तपस्या और ‘चारिणी’ का अर्थ है आचरण करने वाली, इसीलिए इन्हें तप और त्याग की देवी माना जाता है। मान्यता है कि इनकी आराधना से व्यक्ति को तपस्या, वैराग्य, संयम और त्याग की शक्ति मिलती है।

Bijapur : बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला नाकाम, CRPF ने 5 IED किए नष्ट

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हजारों सालों तक उन्होंने सिर्फ फल, फूल और पत्तियां खाकर यह तप किया, जिसके बाद उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। यही वजह है कि उनकी पूजा से भक्तों को सफलता के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं से लड़ने की हिम्मत मिलती है।

आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा स्थल को पवित्र करके मां की प्रतिमा स्थापित करें। उन्हें सफेद या पीले रंग के फूल, विशेष रूप से गुड़हल के फूल और कमल के फूल अर्पित करें। मां को मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं। इसके बाद उनकी आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सकल संसारा। जय गायत्री वेद की माता। जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता

कमी कोई रहने न पाए। कोई भी दुख सहने न पाए। उसकी विरति रहे ठिकाने। जो तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला लेकर। जपे जो मंत्र श्रद्धा देकर। आलस छोड़ करे गुण गाना। मां तुम उसको सुख पहुंचाना। ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम। भक्त तेरे चरणों का पुजारी। रखना लाज मेरी महतारी।

Latest News

थाना मुलमुला पुलिस की जुआड़ियानो के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार...

More Articles Like This