शनि के गोचर से इन राशियों की शुरू होगी साढ़ेसाती, ये 3 राशियां रहें सावधान​

Must Read
पंचांग के अनुसार, 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या है। शनिवार के दिन पड़ने वाले अमावस्या को शनि अमावस्या कहा जाता है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। साथ ही शनि अमावस्या के दिन न्याय के देवता शनिदेव राशि भी परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों पर शनि की बाधा शुरू होगी।
ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव एक राशि में ढ़ाई साल तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, शनि अमावस्या के दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

वृश्चिक राशि

शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। शनिदेव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी मामले में सफलता मिलेगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्य करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे। उनकी कृपा आप पर बरसेगी। शनिदेव की मेहरबानी से धन की परेशानी दूर होगी। आय, आयु, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

धनु राशि

शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। वहीं, शनिदेव की कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से यश और सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने काम में सफल होंगे। दान-पुण्य में आपका मन लगेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आमदनी बढ़ेगी। गाड़ी या बंगला खरीदने की चाहत पूरी होगी। शत्रुओं पर आपकी जीत होगी। हालांकि, घमंड से बचना होगा। साथ ही वाणी पर कंट्रोल रखें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें।

कुंभ राशि

शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। यह लाभ करियर और कारोबार में मिल सकता है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से भी आपको यश की प्राप्ति होगी। ऐसा भी हो सकता है कि किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिल जाए या सरकारी नौकरी मिले। बड़े अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। आप सजग और एक्टिव रहेंगे। साथ ही दूरदर्शी भी होंगे। धन को लेकर आपको सजग रहना होगा। बिना सोचे-विचारे धन के निवेश से बचें। आप चाहे तो घर के माता-पिता या बड़े भाई से सलाह ले सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। सही जगह पर निवेश करने से धन लाभ होगा। इससे धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

    Latest News

    06 March 2026 Horoscope : मेष, वृषभ और मिथुन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

    मेष आज आपको सकारात्मक और शांत रहने की जरूरत है। आपके भीतर थोड़ी चिड़चिड़ाहट या नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती...

    More Articles Like This