Thursday, March 13, 2025

शाहरुख खान को जान से मारने की धमक रायपुर से धमकी भरा फोन आया

Must Read

मुंबई ,सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद शाहरुख की टीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी मिलने के बाद शाहरुख के घर मन्नत के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह छत्तीसगढ़ के फैजान नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है। नंबर ट्रेस होते ही मुंबई पुलिस रायपुर पहुंच गई है। मामला 5 नवंबर का बताया जा रहा है।

DCP के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था। इसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

साल 2023 में भी शाहरुख खान को पठान और जवान फिल्म की कामयाबी के बाद लगातार धमकियां मिली थीं। मामले की शिकायत दर्ज होने पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। तभी से शाहरुख खान हर जगह कड़ी सिक्योरिटी में जाते हैं।

2 नवंबर को शाहरुख खान ने 59वां जन्मदिन मनाया। हर साल वे जन्मदिन पर फैंस से मिलने मन्नत की बालकनी में आते हैं। हालांकि इस साल सिक्योरिटी के मद्देनजर शाहरुख बालकनी में नहीं आए। जन्मदिन की शाम करीब 6 बजे वे बांद्रा स्थित रंग मंदिर ऑडिटोरियम में एक इवेंट का हिस्सा बने थे।

Latest News

नये नवेले भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की आदूरदर्शिता का परिणाम अड़भार हो चला भाजपा विहीन

नविन जिला सक्ति अंतर्गत नगर पंचायत अड़भार मे भाजपा के बागी प्रत्याशी सीताराम प्रसाद श्याम बने नगर उपाध्यक्ष जिन्होंने...

More Articles Like This