शाह लेंगे नक्सल ऑपरेशन पर मीटिंग, साय दिल्ली पहुंचे:MP-बिहार सहित 6 राज्यों के CM भी बुलाए गए; टारगेट माओवाद-2026 पर होगी चर्चा

Must Read

रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था- ‘हम मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।’ इसके 41 दिन बाद 4 सितंबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। अब दिल्ली में सोमवार को बड़ी बैठक होने जा रही है।

CM विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली रवाना होने से पहले CM साय ने कहा-9 महीने में बड़ी कार्रवाई नक्सलियों पर की गई है।

उन्होंने कहा कि, अब तक 191 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। ये बदलाव का संकेत है। बस्तर के युवा फोर्स में शामिल होकर माओवादी को खदेड़ रहे हैं। अमित शाह के सामने CM साय प्रदेश में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन की जानकारी रखेंगे।

नक्सलियों के खिलाफ गृह मंत्रालय राज्यों के साथ बड़ा प्लान तैयार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग रोकी गई, वैसे ही नक्सलियों को रोकने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में साल 2010 के मुकाबले 2023 में नक्सल हिंसा में 72% और मृत्यु में 86% कमी आई है। इस साल देश में 202 नक्सली मारे गए हैं। 2024 के शुरूआती 9 महीनों में 723 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 38 रह गई है।

प्रदेश में हुए एनकाउंटर के बाद देर रात ही CM हाउस में एक हाई प्रोफाइल बैठक बुलाई गई थी। इसमें DGP और नक्सल ऑपरेशन चीफ को CM ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई ना बरती जाए।

साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में कमी ना हो। अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाया के लिए एंटी नक्सल अभियान लगातार जारी रहेगा।

CM ने 4 अक्टूबर को बीजापुर का दौरा भी किया था। उन्होंने कहा था- आज बीजापुर में मैंने पुलिस जवानों और माओवादी आतंकवाद प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन सभी को अब यह विश्वास हो गया है कि इस हिंसा का अंत होने वाला है।

बस्तर आज विकास और शांति की ओर तेजी से अग्रसर है। सरकार के कार्यों से बस्तर की जनता में नई आस जगी है। जनता में विश्वास बढ़ा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ माओवादी आतंकवाद से मुक्त होगा।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। ये देश में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

इस ऑपरेशन की रणनीति की इंस्पिरेशन मकड़ी हैकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त को रायपुर में कहा था- ‘मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत और रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।’ यानी फरवरी 2026 के आखिर तक छत्तीसगढ़ को 554 दिन में नक्सलवाद खत्म करने का टारगेट दिया गया है

Latest News

मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़ से महिला की मौत:धमतरी की रहने वाली थी; नवरात्रि में पहली बार डोंगरगढ़ पहुंचे ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला...

More Articles Like This