छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल

Must Read

Senior journalist Gendlal Shukla nominated as acting state president of Chhattisgarh Working Journalist Welfare Association

कोरबा। अंचल के वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बी डी निजामी और प्रदेश महासचिव विजय लाडगे ने इस आशय का पत्र जारी किया है।

पत्रकार गेंदलाल शुक्ल देश के प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में गत 43 वर्षों से लिखते रहे हैं। वे कोरबा के प्रथम टीवी पत्रकार भी हैं, जिन्होंने विभिन्न सेटेलाइट टी वी चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें कोरबा में समाचार एजेंसी का भी प्रथम संवाददाता होने का गौरव प्राप्त है।

उन्होनें अनेक वर्षों तक बिलासपुर और कोरबा के दैनिक समाचार पत्र में सम्पादक के पद पर भी अपनी सेवाएं दी है। वे वर्तमान में भी समाचार एजेंसी, राष्ट्रीय टीवी चैनल और रायपुर, भोपाल एवम नई दिल्ली से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This