Getting your Trinity Audio player ready...
|
बिलासपुर, 22 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग के विरोध में आज पूरे प्रदेश में आयोजित आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्का जाम कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिले के पेंदीडीह बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन में जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान श्री श्रीवास ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को कमजोर करने के लिए ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि, “जिन नेताओं पर पहले करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप लगे थे, जैसे अजीत पवार और हेमंत बिस्वा सरमा, जब उन्होंने भाजपा का दामन थामा तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, जो नेता केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें और उनके परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी भी इसी साजिश का हिस्सा है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।”
इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ नंदकिशोर वर्मा, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, पं. जितेन्द्र शर्मा, जीतू मोहसिन खान, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, चरण सिंह राज, सुखदेव तिवारी, नवीन चंद्र दुबे, राम लखन जायसवाल, कृष्णा श्रीवास, मकसूदन साहू, डॉ. सीताराम श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, कान्हा सूर्यवंशी, लोकप्रकाश दिवाकर, अमन साहू, मंगल वाजपेयी, राहुल गोरख, मुकेश अग्रवाल, मोहन जयसवाल, नवीन कुमार, मनीष भट्ट, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह सैनी, रामेश्वर केसरी, राकेश केसरी, ओम प्रकाश शर्मा, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, राकेश चौहान, सुनील यादव, असलम खान, नेहरू प्रधान, बंटी खान, कामरान खान, दीपक श्रीवास, दीपक यादव, मयंक वर्मा, आलोक ठाकरे, चंद्रप्रकाश केसरवानी, दादूराम लिस्कर, मुकेश खरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।