Friday, July 11, 2025

गुरुजनों व गणमान्य जनों के निवास पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता, शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने गुरूजनों का सम्मान किया। गुरू शिष्य की गरिमामयी परंपरा को सार्थक रूप देने की भावना से भाजपा संगठन के वरिष्ठों ने गुरूजनों व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा में सक्रिय गणमान्यों का उनके निवास पहुँच कर शाल, श्रीफल,स्मृति चिन्ह् व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भारतीय जनता पार्टी ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर बस्तर हाई स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक नायडू सर, कृष्ण मूर्ति शुक्ला, शिक्षाविद बीएल झा, बंशीलाल विश्वकर्मा, डाॅ. रिजवी, पीजी काॅलेज सेवानिवृत्त प्रोफेसर एम.अली, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण ठाकुर, जोगेंद्र महापात्र जोगी का सम्मान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि गुरुजन सदैव सम्मानीय है। आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संगठन के कार्यक्रम में गुरुजनों व सेवा क्षेत्र में लीन गणमान्य जनो का उनके गृह निवास पहुँच कर सम्मान किया, उनका कुशलक्षेम जाना व आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजनों के सानिध्य में आनंद व प्रसन्नता महसूस की।

गुरुजनों से भेंट व सम्मान के अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, नरसिंह राव,आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, प्रदीप देवांगन, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, मनोज पटेल, ब्रिजेश शर्मा,रोहित त्रिवेदी, वीरेंद्र जोशी, प्रेम यादव आदि शामिल रहे।

Latest News

सूरजपुर पुलिस की महिला रक्षा टीम का डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना। महिलाओं के लिए निडर बातावण बनाने महिला...

सूरजपुर। जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम स्कूल-कालेजों के आसपास, शहरी व भीड़-भाड़...

More Articles Like This