वरिष्ठ अभिनेता विजय कदम का निधन,फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

Must Read

वरिष्ठ अभिनेता विजय कदम का निधन,फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता विजय कदम का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। विजय कदम एक अनुभवी और लोकप्रिय अभिनेता थे, जिन्होंने मराठी सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाई थी। उनकी अभिनय क्षमता और सिनेमाई योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से मराठी सिनेमा को बड़ी क्षति पहुंची है, और उनके प्रशंसकों और साथियों में शोक का माहौल है।

बता दें कि वह अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमताओं के लिए जाने जाने जाते थे, उन्होंने हास्य भूमिकाएं भी उतने ही पैनेपन के साथ निभाईं, जितनी उन्होंने गंभीर भूमिकाएं निभाई थी। अभिनेता पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे। पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, आज सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This