Tuesday, February 10, 2026

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 11 उग्रवादियों को मार गिराया

Must Read

इंफाल ,मणिपुर के जिरिबाम जिले में सोमवार को CRPF जवानों ने एनकाउंटर में 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, असम सीमा से लगे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की फायरिंग में 2 CRPF जवान भी घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कुकी उग्रवादियों ने दोपहर करीब 2.30 बजे बोरोबेकेरा के जकुराडोर करोंग में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इसके बाद यहां मौजूद CRPF जवानों से उनकी मुठभेड़ हुई।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस स्टेशन के नजदीक ही मणिपुर हिंसा में विस्थापित लोगों के लिए एक राहत शिविर है। राहत शिविर में रह रहे लोग कुकी उग्रवादियों के निशाने पर थे।

यहां इससे पहले भी कई बार हमला हो चुका है। इसके बाद यहां CRPF की टीम तैनात की गई थी। वहीं, इस घटना के बाद जिरिबाम में अगले आदेश तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी सैनिकों जैसी वर्दी पहने थे। इनके पास अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद थे। मारे गए उग्रवादियों के शवों को बोरोबेक्रा पुलिस स्टेशन में रखा गया है। आज सुबह संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने इंफाल पूर्वी जिले में पहाड़ियों से भी गोलीबारी की थी। इसमें एक किसान घायल हो गया।

    Latest News

    Vijaya Ekadashi 2026 : विजया एकादशी 2026 पारण टाइमिंग जानें कब खोलें व्रत

    Vijaya Ekadashi 2026 , नई दिल्ली — विजया एकादशी 2026 इस वर्ष 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। फाल्गुन...

    More Articles Like This