सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, जवानों ने 3 किलो का IED बम किया बरामद

Must Read

Security forces foiled a big conspiracy of Naxalites, jawans recovered 3 kg IED bomb

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। बीजापुर में मुरदण्डा और तिमापुर कैम्प के बीच जवानों ने 3 किलो आईईडी बम बरामद किया है। मौके पर निष्क्रिय कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। बता दें कि रोड के किनारे IED बम लगाया गया था, जिसे डि-माईनिंग कार्रवाई के दौरान बरामद किया।

दरअसल, सड़क सुरक्षा में लगे जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी लगाया था, जिसे जवानों ने बरामद कर मौके पर निष्क्रिय कर बड़ी घटना को टाल दिया। दूसरी ओर नक्सलियों की इस हरकत के बाद पुलिस इलाके में अलर्ट हो गई है। ​

बीते दिनों में भी गंगालूर मार्ग पर रेड्डी चौक से आगे किकलेर पहाड़ी के पास से 3 किलो का IED बरामद किया गया था। इससे पहले भी नक्सलियों ने वाहन को आग के हवाले किया था। इन बड़ी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल हुई है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This