सुरक्षाबलो ने नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त, DRG, बस्तर फाईटर, जिला बल एवं ITBP की संयुक्त कार्यवाही

Must Read

Security forces demolished Naxal memorial

बस्तर: ग्राम किलम में नक्सलियों द्वारा बनाया गया था एक नक्सल स्मारक, लेकिन अब इस स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है।

नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी., बस्तर फाईटर, जिला बल एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त कार्यवाही के तहत ग्राम किलम, टेटम, अलवाड़ एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। इस कार्यवाही के दौरान, ग्राम किलम क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बनाया गया नक्सल स्मारक को तोड़कर उसे ध्वस्त कर दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा (भापुसे) और अति. पुलिस अधीक्षक, निखील राखेचा (भापुसे) ने किया है। इस अभियान में डी.आर.जी., बस्तर फाईटर, जिला बल और आई.टी.बी.पी. की 45वीं वांहिनी भी शामिल है। इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप, यह इलाका अब सुरक्षित है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This