SDM ज्योति मौर्य की जेठानी ने भी किया ससुराल वालों पर केस दर्ज, आलोक मौर्य की बढ़ सकती है मुश्किलें

Must Read

SDM Jyoti Maurya’s sister-in-law also filed a case against her in-laws, problems may increase for Alok Maurya

उत्तरप्रदेश – एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य की शिकायत पर ज्योति के ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया है, इसी के साथ ज्योति मौर्य के पति आलोक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने यह केस अपने पति के साथ देवर आलोक मौर्य और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया है।

ज्योति की जेठानी शुभ्रा मौर्य का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुराल वाले रुपयों के लिए मारपीट करते थे। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था। बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और केस दर्ज किया गया।

शुभ्रा मौर्य विनोद कुमार मौर्य की पत्नी हैं, जो देवी नगर मीरा पट्टी प्रयागराज में रहती हैं। शुभ्रा का आरोप है कि उनके पति विनोद मौर्य ने शादी के समय बताया था कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी हैं, जबकि वह जीएसटी विभाग में स्टेनोग्राफर के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। इस तरह से झूठ बोलकर शादी की गई। शादी के समय 5 लाख रुपये नकद और 5 लाख के जेवर, कार समेत दहेज का अन्य सामान भी दिया गया था। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की गई।

दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शुभ्रा ने अपने ससुर राम मुरारी मौर्य, सास लीलावती मौर्य, जेठ अशोक कुमार मौर्य, जेठानी प्रियंका मौर्य, देवर आलोक मौर्य के खिलाफ कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पति विनोद मौर्य बार-बार बड़ी गाड़ी और हीरे की अंगूठी और सोने के जेवरात के लिए दबाव बनाने लगे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This