Sarpanch husband molests minor girl sleeping with younger sister
छत्तीसगढ़ के जांजगीर -चांपा जिले में मालखरौदा क्षेत्र के डोंगरीडीह के सरपंच पति पर सो रही नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को पीड़िता नाबालिक बालिका के द्वारा थाना मालखरौदा आकर कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीते 30 अगस्त को वह अपनी छोटी बहन के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे ग्राम पंचायत डोंगरीडीह के सरपंच पति पंचूराम बंजारे पिता मंगतूराम बंजारे दीवार फांदकर कर घर में घुसकर पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए, तब तक आरोपी वहां से भाग निकला।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के माता-पिता कमाने खाने के लिए बाहर गए थे। इसलिए डर के कारण पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने आरोपी सरपंच पति के खिलाफ धारा 457, 354 (क) तथा 8 पॉक्सो के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।