समुद्र की गहराई पता करने के लिए तैयार समुद्रयान, 2025 तक शुरू होगा अभियान

Must Read

समुद्र की गहराई पता करने के लिए तैयार समुद्रयान, 2025 तक शुरू होगा अभियान

नई दिल्ली- समुद्र के अंदर पृथ्वी के आंतरिक तल का पता लगाने के लिए समुद्रयान अब तैयार है, इंटरव्यू के दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने यह दावा किया। रिजिजू के अनुसार, भारत को अगले साल के अंत तक अपने स्वयं के समुद्रयान में समुद्र की सतह से 6 किमी नीचे गहरे समुद्र का अध्ययन करने के लिए अपने वैज्ञानिकों को भेजने में सक्षम होना चाहिए।

रिजिजू ने कहा कि भारत की गहरे समुद्र में पनडुब्बी मत्स्य 6000, जो मनुष्यों को समुद्र के नीचे 6,000 मीटर की गहराई तक ले जाएगी, “ठीक रास्ते पर” थी और “इस साल के अंत” तक इसका परीक्षण किया जा सकता है।

“जब आप समुद्रयान के बारे में बात करते हैं, तो आप अब समुद्र के अंदर लगभग 6,000 मीटर, 6 किमी गहराई तक जाने के हमारे मिशन के बारे में बात कर रहे हैं, जहां प्रकाश भी नहीं पहुंच सकता है। समुद्री सतह से नीचे पृथ्वी तल की गहराई को ज्ञात करने के लिए समुद्र यह के अंदर गगनयान की तरह ही इंसानों को भेजा जाएगा, जो 2025 तक तैयार रहेंगे।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This