Friday, January 16, 2026

सलीम ने संजू बनकर सोनिया को प्यार में फंसाया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली पुलिस  ने कई सनसनीखेज खुलासा किया है। सलीम  ने संजू बनकर पहले तो सोनिया को अपने प्यार के जाल में फंसाय़ा। उसके बाद उसे प्रेग्नेंट कर दिया। युवती, जब 4 महीने की गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार ने जब आरोपी युवक की मां से इस संबंध में बात किया तो उसने युवती को ऑबर्सन कराने की बात कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आरोपी युवक पर शादी के लिए दबाव डाला तो सलीम उर्फ सलीम ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को दिल्ली से 65 किमी दूर लेजाकर शव को दफना दिया।

दरअसल संजू का घर सोनिया के घर से करीब 500 मीटर दूर है। दोनों डेढ़ साल पहले मिले थे। कॉमन दोस्तों की वजह से दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। 21 अक्टूबर (करवाचौथ वाले दिन) को सोनिया अचानक घर से चली गई। घरवालों को संजू पर शक था। पुलिस ने संजू को पकड़ा तो उसने कबूल किया कि उसने सोनिया की गला दबाकर हत्या कर दी है और डेडबॉडी रोहतक के बहु अकबरपुर में दफना दी है, जहां उसके मामा रहते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सोनिया की पसलियां और कमर की हड्‌डी टूटी हुई थी। पीठ पर डंडे से मारने के निशान थे।

मृतिका की मां रंजना देवी ने कहा कि पति (सोनिया के पिता) टी स्टॉल चलाते हैं। मैं घरों में काम करती हूं। एक बड़ी बेटी है, उसकी शादी हो गई है। बेटा मनीष ई-रिक्शा चलाता है। हम लोग काम पर चले जाते थे। सोनिया घर पर अकेली रहती थी। उसने 10वीं तक पढ़ाई की थी। 21 अक्टूबर की सुबह 4:30 बजे सोनिया मेरे पास आई। मैं सो रही थीं। उसने कहा कि मैं बाहर जा रही हूं, उजाला होने तक आ जाऊंगी। मैं नींद में थी, इसलिए ठीक से समझ नहीं पाई कि वो क्या बोल रही है। मैं सुबह 5 बजे उठी। सोनिया को फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया।

कुछ देर बाद फोन उठा, लेकिन दूसरी तरफ से संजू ने बात की। वो बोला कि सोनिया तुम सबसे नफरत करती है और बात नहीं करना चाहती। मैंने सोनिया से बात कराने के लिए कहा, लेकिन संजू ने एक बार भी बात नहीं कराई। दोपहर 12 बजे के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तब मैं नांगलोई थाने गई।

रंजना देवी ने कहा कि 22 अक्टूबर को बेटा मनीष FIR लिखवाने पुलिस स्टेशन गया था। मुझे संजू या सलीम के बारे में कुछ नहीं पता था। वो सलीम को भूत कहकर बात करती थी। उसका मोबाइल नंबर भी इसी नाम से सेव था। मैं पूछती थी कि किससे बात कर रही हो, तो सोनिया बोल देती थी कि दोस्त है।

हम लोगों को नहीं पता था सोनिया हमारे घर से जाने के बाद क्या करती है। हम सुबह काम पर निकल जाते हैं। फिर रात को 7 या 8 बजे लौटते हैं। चार महीने तक सोनिया ने प्रेग्नेंट होने की बात हमें नहीं बताई। जुलाई में उसने हमें संजू के साथ रिश्ते के बारे में बताया। तब वो प्रेग्नेंट थी। हमने संजू की मां को अपने घर बुलाया। संजू की मां ने कहा कि सोनिया अबॉर्शन करा ले। हम उसे अपने घर में नहीं रखेंगे। सोनिया अबॉर्शन के लिए तैयार नहीं हुई।

सोनिया को रील्स बनाने का शौक था। उसके इंस्टाग्राम पर 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। सोशल मीडिया के लिए सोनिया और मनीष साथ में वीडियो बनाते थे। मनीष ने इसके लिए नया मोबाइल भी दिलाया था।

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This