सक्ती। थाना सक्ती अंतर्गत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध सट्टा खेलने में संलिप्त दो आरोपियों तिलेश्वर श्रीवास और विजय श्रीवास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पहले आरोपी सुदामा श्रीवास को सट्टा खेलते पकड़ा गया था। उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, 220 रुपये नगदी और 01 मोबाइल जब्त किया गया था। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में आगे की जांच की गई।
पुलिस ने तिलेश्वर श्रीवास (26) और विजय श्रीवास (34) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा, जहां उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि एंथोनी एक्का और आरक्षक जोगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
