आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम लवसरा में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

Must Read

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/03/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 10 लवसरा निवासी उषा सतनामी पति राजू सतनामी के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से उषा सतनामी
से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उषा सतनामी के घर से 22 नग प्लास्टिक पाउच में भरा 5.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

    Latest News

    Kapil Dev ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ, बोले- ‘मुझे गलत साबित किया’

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Kapil Dev ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की...

    More Articles Like This