दुःखद खबर,पूर्व मिस इंडिया का निधन,2 सालों से जूझ रही थी कैंसर से

Must Read

दुःखद खबर,पूर्व मिस इंडिया का निधन,2 सालों से जूझ रही थी कैंसर से

देश के मनोरंजन जगत से दुःखद खबर सामने आई है। दरअसल पूर्व मिस इंडिया रिंकी चकमा का आज 28 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रिंकी चकमा लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं थी और उन्हें 22 फरवरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि रिंकी चकमा ने साल 2017 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।

मिली जानकारी के अनुसार रिंकी चकमा पिछले दो साल से स्तन कैंसर से जूझ रही थी, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 22 फरवरी को रिंकी की तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई, जिसके बाद देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

Latest News

*बरिडीह नहर में महिला की लाश मिली, पुलिस जुटी जांच में*

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिडीह के नहर में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिलने से इलाके...

More Articles Like This