एशिया कप 2023 के बीच दुःखद खबर, नहीं रहे इस टीम के पूर्व कप्तान,49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
एशिया कप 2023 के बीच एक दुःखद खबर सामने आ रही है। दरअरल, जिम्बाब्वे की टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया। 49 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। कैंसर की बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे हीथ स्ट्रीक ने 3 सितंबर को अंतिम सांस ली।
इस बात की जानकारी उनकी पत्नी पत्नी नडीन स्ट्रीक ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है। आपको बता दें कि इससे पहले 23 अगस्त को भी उनके निधन की खबर सामने आई थी, लेकिन उस समय वह अफवाह साबित हुई थी।
जिम्बाब्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और परिवार के प्रवक्ता जॉन रेनी ने स्पोर्टस्टार से हीथ स्ट्रीक के निधन की पुष्टी की और कहा, ‘उनका सुबह तड़के माटाबेलेलैंड स्थित उनके खेत में निधन हो गया। वह अपने परिवार और प्रियजनों से घिरा हुआ था. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनकी शांतिपूर्वक मृत्यु हो गई।