सिर्फ दो दिन और बदले जाएंगे 2000 के नोट, फिर चलन से होगी बाहर?

Must Read

सिर्फ दो दिन और बदले जाएंगे 2000 के नोट, फिर चलन से होगी बाहर?

उत्तरप्रदेश – रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 19 मई को 2000 के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था जिसके बाद लगातार लोग 2000 के नोट को बदलवाने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। अगर आपने भी अब तक नोट नहीं बदलवाया है तो आपके पास सिर्फ 2 दिन का मौका है क्योंकि 2 दिन बाद 2000 के नोट की चलन पर रोक लगा सकती है?

पितृपक्ष 2023 – पितृपक्ष पितरों को समर्पित, कब से होगा शुरू, जानें तर्पण विधि, मुहूर्त और तिथि…

नोट बदलने के इस कड़ी में मुरादाबाद जिले से भी अब तक 80 लाख नोट बदले गए हैं जिसकी कुल कीमत 16 अरब से भी ज्यादा है। अभी बैंक की तरफ से नोट बदलने को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।

एलडीएम विशाल दीक्षित ने बताया कि 20 हजार रुपए की कीमत के 2000 के नोटों को 30 सितंबर तक बैंक में जमा करवाए जा सकता है। 1 अक्टूबर से 2000 के नोट पूरी तरह से चलन के बाहर हो जाएंगे। नोट बदलने और जमा करने की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर तक है, इसमें शुक्रवार और शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान नोट बदलने का मौका लोगों के पास रहेगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि जो भी लोग बैंक में आएंगे उन्हें पूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This