Route plan of Bharat Jodo Nyaya Yatra released
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर दूसरी यात्रा निकालने जा रही है। जिसका नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ दिया गया था लेकिन आज इस यात्रा का नाम बदल दिया गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी से शुरू होनी वाली इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। इसी के साथ यात्रा का रूट प्लान भी जारी कर दिया है।
बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी मणिपुर से 6,700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहें है। जिसमें 110 जिले, 100 लोकसभाएं और 337 विधानसभा से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी की यात्रा 67 दिनों में पूरी होगी। आखिर में ये मात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस यात्रा को 14 जनवरी को इंफाल से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए होगी।