Friday, December 12, 2025

युवक की सड़ी गली लाश मिल नग्न अवस्था में रोड किनारे झाड़ियों के बीच पड़ा था शव

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायगढ़ ,छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सड़ी गली लाश मिली है। जिससे काफी दुर्गंध आने के बाद मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले आगे की कार्रवाई में जूट गई है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को तमनार रोड पर वार्ड नंबर 8 बस्ती के सड़क किनारे झाड़ियों से दुर्गंध आ रही थी। तभी आसपास रहने वाले लोगों को पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है।

जिसके बाद इसकी सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। घरघोड़ा थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। शव को देखने पर पता चला कि उसके सिर के तरफ कीड़े लग चुके थे और बाॅड़ी सड़ गल रही थी। पुलिस मामले में हत्या की आशंका को लेकर जांच में जूट गई है।

पुलिस जांच कर रही थी, तो नग्न अवस्था में पड़े शव के पास लल्लू सिंह पिता संजय सिंह निवासी ग्राम चिनिया, गढ़वा झारखंड के नाम का आधार कार्ड मिला। इसके अलावा लल्लू सिंह के नाम का फिनो बैंक का एटीएम कार्ड भी मौके से मिला है। जिसे पुलिस जब्त कर ली है। मामले में मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका है।

इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। शव सड़ गल गया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।

Latest News

मूक बधिर विद्यालय का मामला फिर गरमाया , जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शिवसेना ने दिया ज्ञापन

सूरजपुर/ ज्ञानोदय मुखबधिर विद्यालय विश्रामपुर का मामला थमने का नाम नही ले रहा है,,,पहले जहां इस विद्यायल के प्रबंधन...

More Articles Like This