Monday, February 23, 2026

रुप सिंह मण्डावी बने छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष

Must Read

जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा कल शनिवार की देर शाम श्री मण्डावी की नियुक्ति की घोषणा की गयी। आज छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ दंतेश्वरी मंदिर में शीश नवाया और मांई जी की पूजा अर्चना की।

भाजपा जिला अध्यक्ष रहते हुये रुप सिंह मण्डावी ने कांग्रेस के शासन काल में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने संगठन को मजबूती से गढ़ा था। नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री मण्डावी ने शीर्ष नेतृत्व, संगठन के वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त किया है व समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आज मंदिर दर्शन के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही, पूर्व व पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष द्वय प्रकाश झा व अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, रंजीत पाण्डेय, संग्राम सिंह राणा, योगेश शुक्ला, संजय चंद्राकर, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, विक्रम सिंह यादव,दशरथ गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, नरेंद्र पाणिग्रही, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश रावल, मनोज पटेल, तरूण पाण्डेय, ब्रिजेश शर्मा, राजा यादव, अभिलाष यादव, बंटू पाण्डेय, संतोष गौर, सतीश मिश्रा, लच्छिन यादव,लाला महावर, रितेश सोनी, सत्यम झा, बृजेश कपूर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
_________________

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This