Wednesday, February 11, 2026

डीजे की गूंज बनी हादसे की वजह: मल्हार में छज्जा गिरा, 5 घायल अस्पताल में भर्ती

Must Read

बिलासपुर. मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज आवाज और भारी बेस में डीजे बजने की वजह से एक घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. वहीं मौके पर मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल लेजाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, बीते दिन हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी, जो रात करीब 8:30 बजे केंवटपारा पहुंची. इसी दौरान तो डीजे की तेज आवाज की कंपन से वहां स्थित टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक गिर गया. इस दौरान शोभायात्रा देखने खड़े 4 मासूम समेत 5 लोग हादसे की चपेट में आ गए.

घायलों में चंद्रशेखर केंवट (25), प्रशांत केंवट (11), दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) शामिल हैं. बताया जा रहा है, कि मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था. डीजे की तेज आवाज से उठी कंपन के कारण वह गिर गया. फिलहाल पुलिस डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है.

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This