सेना दिवस परेड में पहली बार रोबोटिक डॉग्स

Must Read

पुणे।’ भारतीय सेना ने बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे में 77वां आर्मी डे मनाया। पुणे के बॉम्बे इंजीनियर्स ग्रुप और सेंटर परेड ग्राउंड में आर्मी डे परेड हुई। इसके साथ ही यह लगातार तीसरा साल है, जब सेना दिवस की परेड दिल्ली के बाहर हुई है। 2023 में आर्मी डे बेंगलुरु में, जबकि पिछले साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाया गया था।

परेड में अलग-अलग रेजिमेंटल सेंटर्स से 8 मार्चिंग कंटिंजेंट ने मार्च पास्ट किया। इनमें बेलगावी का मराठा रेजिमेंटल सेंटर, नासिक का आर्टिलरी सेंटर, सिकंदराबाद का आर्मी ऑर्डिनेंस रेजिमेंटल सेंटर, अहिल्या नगर का मेकनाइज्ड इंफेंट्री रेजिमेंटल सेंटर, वेलिंगटन का मद्रास रेजिमेंटल सेंटर, खड़की का BEG सेंटर और आर्मी सर्विस कॉर्प्स हॉर्स कंटिजेंट का घुड़सवार दल शामिल था।

पहली बार आर्मी डे परेड में दो विशेष कंटिंजेंट ने भाग लिया। इनमें कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस का महिला अग्निवीर कंटिंजेंट और महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट का गर्ल्स NCC कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसके साथ ही पहली बार 12 रोबोटिक डॉग्स ने भी परेड में भाग लिया।

आर्मी डे सेलिब्रेशन में 52 अवॉर्ड भी दिए गए। इसमें 15 सेना मेडल शामिल थे, जिनमें 8 मरणोपरांत प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न कमांड के यूनिट्स के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए 37 चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) यूनिट प्रशंसा पुरस्कार दिए गए।

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This