Saturday, February 21, 2026

छत्तीसगढ़ में लुटेरी दुल्हन…ओवरएज कुंवारे लड़के टारगेट:परिजन से लेकर मेहमान सब फर्जी

Must Read

महासमुंद पुलिस ने मंगलवार को शादी के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने बताया ये गिरोह प्रदेश के ऐसे पुरुषों को अपना टारगेट बनाता था, जिनकी ओवरएज होने या किन्हीं दूसरे कारणों से शादी नहीं हो पा रही हो। ऐसे पुरुषों से ये गिरोह अपने ही ग्रुप में शामिल महिलाओं की शादी करा देता था।

इसकी एवज में लाखों रुपए भी क्लाइंट से लिए जाते था। शादी में दुल्हन पक्ष की ओर से फर्जी मेहमान भी शामिल होते थे। और इसके बाद दुल्हन ससुराल का सारा सामान लेकर फरार हो जाती थी। ऐसा ही एक मामला 17 जून को बसना के भंवरपुर चौकी में आया था।

जहां 35 साल के जोगीदादर की शादी कराने के नाम पर गिरोह ने पहले उनसे 3 लाख रुपए कैश लिए, फिर फर्जी दुल्हन उनके घर से सत्तर हजार के गहने लेकर फरार हो गई। जोगीदादर ने बताया कि वो शादी करने के लिए लड़की तलाश रहे थे।

ओडिशा में कराई शादी, फिर ज्वेलरी लेकर दुल्हन फरार

इसी दौरान उन्हें गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश के बारे में पता चला। मुलाकात के दौरान गुप्ता ने बताया कि वो लड़की खोज देगा। कुछ दिन बाद गुप्ता उनके पास 30 साल की ममता नाम की एक लड़की का रिश्ता लेकर आया। गुप्ता ने जोगीदादर को बताया कि लड़की ओडिशा की रहने वाली है।

शादी के लिए तीन लाख रूपए लगेंगे और शादी ओडिशा में ही जाकर करनी होगी। दोनों के बीच डील डन हो गई। इसके बाद 25 फरवरी को ओडिशा के सुहेला में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में ममता और जोगीदादर की शादी करा दी गई।

शादी के बाद ममता दुल्हन बनकर जोगीदादर के घर आई। फिर मौका पाकर एक रात शादी में मिले उपहार, सोने – चांदी के गहने समेत कुल 70 हजार का सामान चोरी करके फरार हो गई। जोगीदादर ने ममता की तलाश करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी भंवरपुर चौकी में दी।

    Latest News

    CG NEWS : CRPF की 65वीं बटालियन का गरियाबंद में दबदबा ‘बेस्ट ऑपरेशन’ अवार्ड से सम्मानित, एक साल में 28 नक्सलियों का खात्मा

    गुवाहाटी/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन ने...

    More Articles Like This