रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड का किया कत्ल, फरसे से शव के किए 12 टुकड़े

Must Read

रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड का किया कत्ल, फरसे से शव के किए 12 टुकड़े

गाजियाबाद में एक रिक्शा चालक ने पत्नी के बॉयफ्रेंड को मार कर फरसे से उसके टुकड़े-टुकड़े करने के बाद कुछ टुकड़ों को बोरी में भरकर नहर किनारे फेंक दिया। हत्याकांड में रिक्शा चालक का एक रिश्तेदार भी शामिल था। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली में दबिश दे रही है।

शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने खोड़ा थाना क्षेत्र में पुश्ता के पास एक बोरे में शव होने की सूचना दी। बोरे के अंदर से कुछ अंग बाहर निकले हुए थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसमें से एक युवक की लाश कई टुकड़ों में मिली। मृतक की पहचान अक्षय के रूप में हुई। वह मूल रूप से राजस्थान में जयपुर जिले के कोटपुतली का रहने वाला था।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मरने वाले शख्स को आखिरी बार रिक्शा चालक मीलाल के साथ देखा था। मीलाल आदर्श कॉलोनी खोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने मीलाल को कस्टडी में ले लिया, उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कुबूल की। आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से संभल का रहने वाला है। वह पिछले करीब डेढ़ साल से खोड़ा में रह रहा है। आरोपी ने बताया कि अक्षय के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. उसने कई बार पत्नी को अक्षय से फोन पर बात करते हुए पकड़ा था। अक्षय करीब तीन साल पहले गाजियाबाद में रहता था। उसी दौरान उसका मीलाल की पत्नी से अफेयर हो गया था।

आरोपी के अनुसार, उसने पत्नी से फोन करवाकर अक्षय को मुलाकात के बहाने गाजियाबाद बुलाया। इस पर अक्षय 19 जनवरी को गाजियाबाद आ गया था। 19 जनवरी को ही आरोपी मीलाल ने अक्षय की हत्या कर दी। इसके बाद फरसे से शव के 10-12 टुकड़े किए। फिर 20 जनवरी की रात एक बोरे में उसने कुछ टुकड़ों को भरकर खोड़ा में नहर के पास फेंक दिया। जबकि सिर और अन्य कुछ पार्ट दूसरी जगह फेंक दिए। अब 21 जनवरी को जब लोगों की नजर बोरे पर पड़ी, तब इस वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो स्थानों से मानव अंग बरामद किए हैं। शनिवार रात पुलिस को लाश का सिर और हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद हो गया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This