Saturday, January 17, 2026

Rice Mill Accident : राइस मिल में दर्दनाक हादसा 75 क्विंटल वजनी चिमनी ढही, एक मजदूर की मौत, दो की हालत नाजुक

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

 Rice Mill Accident , डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली औद्योगिक दुर्घटना सामने आई है, जिसने फैक्ट्रियों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिचोला चौकी क्षेत्र के महाराजपुर गांव स्थित श्री जय गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम अचानक बड़ा हादसा हो गया। मिल परिसर में बनी करीब 75 क्विंटल वजनी लोहे की चिमनी अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी, जिससे कामकाज का सामान्य माहौल पल भर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया।

Durg BBA Student Rape Case : दुर्ग में BBA छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, CFA कोर्स में एडमिशन के नाम पर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 9.5 लाख

काम के दौरान टूटा मौत का कहर

हादसा शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे हुआ, जब राइस मिल में रोजमर्रा का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चिमनी के आसपास उस समय 25 से 30 मजदूर काम में जुटे हुए थे। अचानक तेज आवाज के साथ चिमनी नीचे आ गिरी। किसी को संभलने या भागने तक का मौका नहीं मिला। भारी भरकम चिमनी के मलबे की चपेट में आकर मोतीपुर निवासी मुकेश कुमार कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में गजानंद और रमेश कुमार कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों और मिल कर्मचारियों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर मची अफरा-तफरी

चिमनी गिरते ही राइस मिल परिसर में भगदड़ मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ मजदूर मलबे में फंसे अपने साथियों को निकालने की कोशिश करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही चिचोला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया गया।

Latest News

Bank Of Maharashtra : बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं को बैंकिंग करियर बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ...

More Articles Like This