राजस्व निरीक्षकों का भी अनिश्चितकालीन हड़ताल ? पटवारियों के हड़ताल के बाद छः ग: रा: नि: संघ ने सचिव को लिखा पत्र

Must Read

राजस्व निरीक्षकों का भी अनिश्चितकालीन हड़ताल ? पटवारियों के हड़ताल के बाद छः ग: रा: नि: संघ ने सचिव को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ में पटवारियों के हड़ताल में जाने के बाद अब राजस्व निरीक्षकों के ऊपर पटवारी द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों का भार बढ़ गया है जिसे लेकर राजस्व निरीक्षक संघ रायपुर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देते हुए छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव को पत्र लिखा है।

पत्र में पटवारी के हड़ताल में जाने के उपरांत राजस्व निरीक्षकों के ऊपर पटवारी द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों को अधिरोपित नहीं करने एवं सीमांकन के दौरान राजस्व निरीक्षक से मारपीट किए जाने वाले घटना का उल्लेख करते हुए सुरक्षा उपलब्ध करने की मांग की गई है।

राजस्व निरीक्षक संघ ने स्पष्ट कर दिया है यदि पटवारी द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यो को नही करने के लिए उनके राजस्व अधिकारियों के द्वारा राजस्व निरीक्षकों के ऊपर अनुशंसनात्मक कार्रवाई की जाती है तो छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ रायपुर बगैर किसी पूर्व सूचना के अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने के लिए बाध्य हो जाएगा।

आपको बता दें पटवारियों के हड़ताल में जाने के बाद 2 दिन पूर्व तहसीलदार भी हड़ताल पर है ऐसे में राजस्व निरीक्षकों द्वारा भी यदि हड़ताल कर दिया जाएगा तो राजस्व के अधिकांश कार्यों में विराम लग जाएगा।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This