व्यापारियों के गोदाम में राजस्व विभाग ने मारा छापा, अफसरों ने दी दबिश

Must Read

Revenue department raided the warehouse of traders, officers raided

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति के तहत धान खरीदी का कार्य चल रहा है। इस दौरान अवैध रूप से धान भंडारण की लगातार जांच एवम कार्यवायी की जा रही है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम द्वारा अंजनी बायपास, सेमरा तिराहा, धनौली में किराना दुकानों एवं अंजनी में व्यपारियों के गोदामों में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित 454 बोरी धान जप्त की गई। जप्त किए गए धान का अनुमानित मूल्य 4 लाख 50 हजार रूपए है।

जानकारी के अनुसार अंजनी बायपास में 130 बोरी धान धनौली के नामदेव किराना दुकान से अंजनी स्थित राजेश साहू के गोदाम में जा रहा था। सेमरा तिराहा में 113 बोरी धान पेंड्रा निवासी दिलीप अग्रवाल के यहां से देवरगांव निवासी सोनू जायसवाल के गोदाम में जा रहा था। जांच टीम द्वारा नामदेव किराना दुकान में 11 बोरी धान, राजेश साहू के गोदाम में 200 बोरी धान जप्त किया गया। जांच टीम में नायब तहसीलदार अविनाश कुजुर, राजस्व निरीक्षक संतोष चन्द्रसेन, पटवारी रोहित भगत, राजकुमार उईके शमिल थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This