15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे

Must Read

नई दिल्ली ,महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। वायनाड लोकसभा से प्रियंका गांधी 3.5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट रमाकांत भार्गव 1800 से ज्यादा वोटों आगे हैं। बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधायक रहे थे। उन्होंने सांसद बनने पर यह सीट खाली हुई थी।

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के रुझानों में भाजपा गठबंधन को 7 और सपा को 2 सीटों पर बढ़त मिली है। अखिलेश के गढ़ मैनपुरी की करहल सीट पर सपा को बढ़त मिली है। भाजपा ने यहां अखिलेश के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव को उतारा था।

उत्तर प्रदेश में आ रहे उपचुनाव के नतीजों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- भाजपा 9 में से 8 सीटें जीतेगी। करहल सीट पर कड़ी टक्कर थी, लेकिन यहां उनके समुदाय के वोटर ज्यादा है। इसलिए वे बेहतर स्थिति में हैं।

पाठक ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को जबर्दस्त बहुमत मिलने जा रहा है। पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों ने भरोसा जताया और महायुति को वोट दिया।

मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर अब भाजपा कैंडिडेट रमाकांत भार्गव 1800 से ज्यादा वोटों से आगे हो गए हैं। पहले कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल लीड बनाए हुए थे।

नांदेड़ सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संतुक हंबार्डे 4371 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां रवींद्र चव्हाण को मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल 953 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी से रमाकांत भार्गव मैदान में हैं।

नांदेड़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चव्हाण महज 1244 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने डॉ. संतुक हंबार्डे को मैदान में उतारा है।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This