“25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

Must Read

 

हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक अनुभव का फल मिला है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने उन्हें जिला सचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।
*​अनुभव की लंबी पारी:*
गुलशन जायसवाल पिछले 25 वर्षों से निरंतर कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत NSUI के माध्यम से की और ब्लॉक हरदीबाजार में विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। उनकी वरिष्ठता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह नवीन जिम्मेदारी सौंपी है।
​कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर:
‘युवा सम्राट’ के नाम से लोकप्रिय  गुलशन जायसवाल की इस नियुक्ति पर हरदीबाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव से जिला संगठन को नई धार मिलेगी।

    Latest News

    नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 लाख रूपये कीमत के 8 किलो गांजा जप्त, 3 व्यक्ति गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त...

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त...

    More Articles Like This